Skip to main content
Green Fire Engineering and Safety Protection Services
Fire safety engineer in a hard hat and high-visibility vest reviewing building plans beside red fire pump pipework at sunset

Fire Safety Engineering · Uttar Pradesh

सुरक्षित भवनों का निर्माण, हर जीवन की रक्षा।

Engineering Safer Buildings. Protecting Every Life.

पर्यावरण अनुकूल तरीकों से आग से सुरक्षा और बचाव की सेवाएँ: डिज़ाइन, ऑडिट, प्रशिक्षण और अनुपालन सहायता, पूरे उत्तर प्रदेश में।

  • अग्नि रोकथामFire Prevention
  • जीवन सुरक्षाLife Safety
  • इंजीनियरिंग आधारितEngineering-Led
  • पर्यावरण के अनुकूलEco-Friendly
Architectural floor plans and sketches spread across a desk
Fire officer demonstrating hydrant couplings and a dry powder extinguisher to seated trainees

Uttar Pradesh

Audits, training and drills on site, across the state.

About

हरित अग्नि अभियांत्रिकी और सुरक्षा संरक्षण सेवाएँ

Green Fire Engineering and Safety Protection Services

सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी व्यावसायिक सेवा कंपनी है जो पर्यावरण अनुकूल (ECO-FRIENDLY) तरीकों से आग से सुरक्षा और बचाव की सेवाएं प्रदान करेगी।

नाम का अर्थ

  • GREEN (हरित या पर्यावरण के अनुकूल)आग बुझाने या सुरक्षा के लिए जो भी तकनीक या केमिकल उपयोग में लिया जायेगा, वे पर्यावरण और मानव जीवन / प्राणियों के जीवन को हानि नहीं पहुँचायेगा।
  • FIRE ENGINEERING (अग्नि अभियांत्रिकी)विज्ञान की वह शाखा जो आग से सुरक्षित इमारतें / भवनों के निर्माण करते समय उसकी बनावट का अध्ययन करती है और सुरक्षित जीवन शैली विकसित करते हुए भवनों का निर्माण करने, अग्नि सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखती है।
  • SAFETY PROTECTION SERVICES (अग्नि सुरक्षा संरक्षण सेवाएं)अग्नि आपदा जोखिम न्यूनीकरण करते हुए जान-माल की हिफ़ाज़त करने के लिए अग्नि जोखिम को न्यूनतम करने का समस्त तरीकों का उपयोग करते हुए मानव जीवन / प्राणियों के जीवन सहित सम्पत्ति को बचाने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं को मुहैया करायेगी।

इस सेवा की उपयोगिता

आधुनिक उपभोक्तावादी समय में उद्योगों, कार्यालय, मार्केट, स्कूल / कॉलेज, हॉस्पिटल्स, होटल, आवासीय बहुमंजिला भवनों, पुस्तक शोरूम, शॉपिंग सेन्टर इत्यादि भवनों में अग्नि आपदा जोखिम अत्यधिक होने के कारण उनको आग से बचाव के लिए इस प्रकार की सेवाओं की उपयोगिता बहुत अधिक और महत्वपूर्ण हो गयी है।

Services

संपूर्ण अग्नि सुरक्षा अभियांत्रिकी सेवाएँ

Complete Fire Safety Engineering Services

All services
  • Fire Protection System Design and Installation

    अग्नि सुरक्षा प्रणाली का डिज़ाइन और इंस्टॉलेशन

    Alarms, detectors, sprinklers, hydrants and fire pumps selected for how your building is actually used, then installed by trained engineers.

    Explore Service: Fire Protection System Design and Installation
  • Fire Safety Audits and Inspections

    अग्नि सुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण

    A structured walk-through of your premises that finds fire hazards and gaps in protection before they turn into emergencies.

    Explore Service: Fire Safety Audits and Inspections
  • Smoke Exhaust and Smoke Management

    स्मोक एग्ज़ॉस्ट और स्मोक मैनेजमेंट

    Systems that detect smoke and remove it, with its heat and toxic gases, through fans and ducts while supporting a path of fresh air.

    Explore Service: Smoke Exhaust and Smoke Management
  • Fire Safety Planning and Structural Considerations

    अग्नि सुरक्षा नियोजन और ढांचागत विचार

    Fire safety built into the plan: occupancy, structure, exits, corridors and escape routes considered before the building is constructed.

    Explore Service: Fire Safety Planning and Structural Considerations
  • Fire Safety Training and Mock Drills

    अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल

    Practical sessions and drills that teach people to prevent fires, evacuate calmly and use installed equipment only when it is safe.

    Explore Service: Fire Safety Training and Mock Drills
  • Fire Safety Compliance Assistance

    अग्नि सुरक्षा अनुपालन सहायता

    Support to understand applicable fire safety requirements, prepare documents and work through the approval process in Uttar Pradesh.

    Explore Service: Fire Safety Compliance Assistance

Fire Protection Systems

फायर सेफ्टी सिस्टम का डिजाइन और इंस्टॉलेशन

Fire Safety System Design and Installation

Which systems apply depends on the building’s occupancy, design and standards. Not every building needs every system.

Red fire hose reel and a portable extinguisher mounted on a building wall
  1. फायर सेफ्टी सिस्टम का डिजाइन और इंस्टॉलेशन

    आधुनिक बहुमंजिली इमारतों / लो-राइज भवनों में उसके उपयोग (OCCUPANCY) के अनुरूप चेतावनी पद्धति का प्राविधान है जैसे- मैनुअली ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम, आटोमेटिक स्मोक डिटेक्टर एवं फायर अलार्म सिस्टम, आटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने का काम करती है ताकि आग लगते ही तुरंत पता चल सके और अग्नि के फैलाव को रोकते हुए अग्निशमन कार्य किया जा सके।

  2. अग्नि सुरक्षा सिस्टम का डिजाइन और इंस्टॉलेशन

    भारत की राष्ट्रीय भवन निर्माण संहिता 2016/2005 के अनुसार भवन के क्षेत्रफल, ऊंचाई और उपयोग को दृष्टिगत रखते हुए सन्दर्भित भवन में सुसंगत अग्नि सुरक्षा उपकरणों को भवन में स्थापित करेगी।

  3. पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर

    भारतीय मानक ब्यूरो के आई एस-2190 (IS-2190) के अनुरूप पोर्टेबल विभिन्न टाईप का फायर एक्सटिंग्विशर (प्रारंभिक अग्निशामक उपकरण) पहुँच के अनुसार अग्नि संशय के आधार पर रखा जायेगा।

  4. जल आधारित प्रणालियाँ, पंप और साइनेज

    (i) फर्स्ट एड होज रील सिस्टम, (ii) डाउन कमर सिस्टम, (iii) वेट राइजर सिस्टम, (iv) यार्ड हाइड्रेन्ट सिस्टम, (v) टेरेस टैंक और टेरेस पम्प मानक के अनुरूप एवं भूमिगत टैंक तथा भूमिगत टैंक पास फायर डीजल पम्प, इलेक्ट्रिक फायर पम्प एवं जॉकी पम्प के साथ धुआं के फैलाव को रोकने के लिए हरित साइनेज एवं पी.ए. (P.A.) सिस्टम के प्राविधानों को भवन में स्थापित करने का कार्य दक्ष इन्जीनियरों द्वारा किया जायेगा।

प्रमुख अग्नि सुरक्षा प्रणालियाँ

  • पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र
  • हाथ से चलने वाला फायर अलार्म सिस्टम
  • स्वचालित स्मोक डिटेक्टर एवं फायर अलार्म
  • स्वचालित स्प्रिंकलर सिस्टम
  • फर्स्ट-एड होज़ रील सिस्टम
  • डाउनकमर सिस्टम
  • वेट राइज़र सिस्टम
  • यार्ड हाइड्रेंट सिस्टम
  • टेरेस टैंक और टेरेस पंप
  • भूमिगत फायर वॉटर टैंक
  • इलेक्ट्रिक, डीज़ल और जॉकी फायर पंप
  • पी.ए. सिस्टम और सुरक्षा साइनेज

Smoke Management

स्मोक एग्जॉस्ट सिस्टम

Smoke Exhaust System

इसका मुख्य काम धुआं के फैलाव को रोकते हुए भवनों, बन्द जगह से धुआं, जहरीली गैसों और गर्मी को बाहर निकालना होता है। आमतौर पर किसी बिल्डिंग में आग लगती है, तो आग से ज्यादा खतरनाक उसका धुआं होता है जिससे दम घुटने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। यह सिस्टम दम घुटने के खतरे से जीवन लीला समाप्त होने के खतरे को कम करता है और सुरक्षित जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

A designed smoke system helps keep escape routes usable during a fire, particularly in malls, hospitals, hotels, multiplexes and underground parking.

Exposed ventilation ductwork running along a building ceiling
  1. धुएं की पहचान करना

    Detection

    जैसे ही किसी बिल्डिंग में आग से धुआं होता है और फैलने लगता है, उसी समय भवन के SMOKE DETECTORS एक्टिव हो जाते हैं।

  2. सक्शन (खिंचाव)

    Extraction

    सिस्टम में लगे भारी एग्जॉस्ट पंखे (EXHAUST FANS), हवा और धुआं को तेजी से अपनी ओर खींचते हुए वहां से बाहर दूर निकाल देते हैं।

  3. बाहर फेंकना

    Discharge

    डक्ट्स (DUCTS) / पाइप लाइन के जरिए उस जहरीले धुएं को इमारत से बाहर खुले आसमान में फेंक / छोड़ देता है।

  4. ताजी हवा की एन्ट्री

    Fresh air

    धुआं / जहरीले धुआं को बाहर निकालने के साथ-साथ स्मोक एग्जॉस्ट सिस्टम बिल्डिंग में कार्यशील दशा में मौजूद है तो उसी से ताजी हवा (FRESH AIR) आने का रास्ता भी बनाता है और धुआं में फंसे लोगों तक शुद्ध हवा / ऑक्सीजन पहुँचाने में सहायक होता है तथा उनके जीवन को सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Toxic Gases

TOXIC GASES से बचाव

Protection From Toxic Gases

इसको भवन में लगवाने का क्या-क्या फायदा मिलता है (TOXIC GASES से बचाव)

आग लगने पर जलने वाली सामग्री से जहरीले धुआं में जहरीली गैस उत्पन्न होती है और भारी मात्रा में मौजूद रहती है जो जानलेवा होती है, जैसे:

स्मोक एक्सट्रैक्शन / स्मोक मैनेजमेन्ट सिस्टम

यह एक ऐसा अग्नि सुरक्षा तंत्र है जिसे बड़ी इमारतों, बहुमंजिला भवनों, मॉल, मल्टीप्लेक्स, अस्पतालों, होटलों और बहुतली अण्डरग्राउंड पार्किंग में आग लगने के दौरान उत्पन्न होने वाले अत्यधिक टेम्परेचर से उत्पन्न जहरीले धुआं, गर्म हवा और गैसों को बाहर निकालने के लिए डिजाइन किया जाता है।

  • कार्बन मोनो ऑक्साइड (CO)

    यह जीवन के लिए खतरनाक रंगहीन व गंधहीन गैस होती है। इसे इनहेल करने पर या शरीर में जाने पर ऑक्सीजन को समाप्त कर उसकी जगह ले लेती है जिससे दम घुटने से जीवन समाप्त हो जाती है।

  • हाइड्रोजन साइनाइड (HCN)

    जो प्लास्टिक, सिल्क, नायलॉन और वूलन (ऊन) जैसी सामग्री के जलने से बेहद जहरीली गैस उत्पन्न होती है या निकलती है। यह शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन का उपयोग करने से रोकती है तथा जीवन समाप्त कर देती है।

  • कार्बन डाईऑक्साइड (CO2)

    आग लगने पर यह बहुत बड़ी मात्रा में निकलती है। हालांकि यह सीधे तौर पर जहरीली नहीं है लेकिन हवा में इसकी मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन कम हो जाती है जिससे दम घुटने लगता है और अत्यधिक समय होने पर मृत्यु हो जाती है।

  • नाइट्रोजन ऑक्साइड्स (NOx)

    आग से कोई केमिकल या खास तरह के सिन्थेटिक कपड़े जलते हैं तो यह गैस बनती है और यह फेफड़ों को गम्भीर नुकसान पहुँचाती है।

  • सल्फर डाईऑक्साइड (SO2)

    आग से रबर या कुछ खास प्रकार के प्लास्टिक के जलने से यह तीखी गन्ध वाली गैस निकलती है। इसके धुआं से आँखों, नाक, और गले में तेज जलन होती है।

  • एक्रोलिन और फॉर्मेल्डिहाइड

    आग से लकड़ी, कागज, और कपड़ों के जलने से उत्पन्न होने वाला धुआं इन रसायनों से युक्त धुआं होता है जो श्वसन तंत्र को गम्भीर रूप से प्रभावित करता है जिससे फेफड़ों को नुकसान पहुँचाता है।

Fire Safety Audits

अग्नि सुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण

Fire Safety Audit and Inspection

भारत की राष्ट्रीय भवन निर्माण संहिता 2005 / 2016 के अग्नि एवं जीवन सुरक्षा मानकों के अन्तर्गत फैक्ट्री, अस्पतालों, होटलों, स्कूल / कालेज, कार्यालयों, बाजारों, मॉल, मल्टीप्लेक्स इत्यादि स्थानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण करना और वहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, NBC मानकों का पालन किया गया है अथवा भवन असुरक्षित है, को सुरक्षित कराने का कार्य करेगी।

Inspector in a yellow hard hat and high-visibility vest holding a clipboard indoors
  1. प्रारंभिक चर्चा और दायरा

    Initial discussion and scope

    Agree what will be covered and which documents exist.

  2. स्थल निरीक्षण और दस्तावेज़ समीक्षा

    Site inspection and document review

    Walk the premises and review relevant records.

  3. खतरों और व्यवस्थाओं का आकलन

    Hazard and arrangement assessment

    Assess fire hazards and the safety arrangements already in place.

  4. कमियाँ और सुझाव

    Gaps and recommendations

    Identify shortfalls and recommend corrective actions.

  5. अनुवर्ती सहयोग

    Follow-up support

    Where agreed, help put the recommendations into practice.

A website enquiry or preliminary inspection does not establish regulatory compliance; that decision rests with the competent authority.वेबसाइट पर पूछताछ या प्रारंभिक निरीक्षण से नियामक अनुपालन सिद्ध नहीं होता; यह निर्णय सक्षम प्राधिकारी का है।

Building Design & NBC

ढांचागत सुरक्षा

Structural Safety

भवन का निर्माण करने से पूर्व प्रस्तावित भवन का मानचित्र अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैयार कराना अनिवार्य होना चाहिए और भवन निर्माण में ढांचागत सुरक्षा का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होता है। भवन निर्माण अग्नि दक्षता (Fire Efficient) होना चाहिए। भवन निर्माण करते समय अग्नि दक्षता का उचित मानक के अनुरूप होना चाहिए।

भवन के ढांचे के निर्माण में बीम, कॉलम, लिन्टर, मोटाई, फ्लोर, रूफ, छत का भार सहन करने वाली दीवारें, कमरों को विभाजित करते समय कॉरिडोर, दरवाजे, एक्सटर्नल स्टेयर केस, फायर एस्केप, ट्रैवलिंग डिस्टेंस एवं पलायन मार्गों का विशेष ध्यान देना जरूरी है और लोहा के ढांचे को हमेशा सीमेन्ट, बालू, गिट्टी जैसे तत्वों के उचित मानक के अनुरूप मिश्रण बनाकर ढकना और अग्निरोधक मैटेरियल का प्रयोग करना अनिवार्य है जिससे भवन ढांचागत सुरक्षित रहे।

राष्ट्रीय भवन संहिता, भाग-4: अग्नि एवं जीवन सुरक्षा

इसमें शामिल हैं: कार्यक्षेत्र (Scope), शब्दावली (Terminology), अग्नि रोकथाम (Fire Prevention), जीवन सुरक्षा (Life Safety)।

उपयोग (Occupancy) के आधार पर भवनों का वर्गीकरण:

  1. 1. आवासीय
  2. 2. शैक्षणिक
  3. 3. संस्थागत
  4. 4. सभा / समागम
  5. 5. व्यावसायिक
  6. 6. वाणिज्यिक / व्यापारिक
  7. 7. औद्योगिक
  8. 8. भंडारण
  9. 9. खतरनाक
Person drawing on building plans at a desk

Green Fire Protection

पर्यावरण-अनुकूल आग पर प्रभावी नियंत्रण

Eco-Friendly, Effective Fire Control

पारम्परिक अग्नि सुरक्षा उपकरणों (FIRE EXTINGUISHERS) कई बार ऐसे रसायनों जैसे हैलोन-1211 (BROMOCHLORODIFLUOROMETHANE) गैस का उपयोग कर आग बुझाने से ओजोन परत को नुकसान पहुंचाता है। GREEN सेवाएं ऐसे विकल्पों का उपयोग करती हैं जो आग भी बुझाते हैं और प्रकृति को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।

Close-up of a green leaf covered in water droplets

Industries Served

हर प्रकार के भवन के लिए अग्नि सुरक्षा

Fire Safety for Every Kind of Building

Different buildings carry different risks. We assess each one on its own use and layout rather than promising identical solutions.

All industries
Group during a fire extinguisher training exercise outdoors

Training & Mock Drills

अग्नि सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल

Fire Safety Training and Mock Drills

किसी भी संस्थान / प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों / कर्मचारियों को यह सिखाना कि क्या-क्या करने से आग नहीं लगेगी। यदि अचानक आग लग जाये तो खुद को और दूसरे को सुरक्षित बाहर निकालते हुए भवन में स्थापित अग्नि सुरक्षा उपकरणों को चलाकर आग से बचाव, आग बुझाना और जान-माल की हिफ़ाज़त करना हमारा महत्वपूर्ण कर्तव्य होगा।

The priority is to get out and call emergency services. Extinguishers are only for small fires, when it is safe, and only for trained people.

  1. जागरूकता

    Awareness

    How fires start and how to prevent them.

  2. आपात प्रतिक्रिया

    Response

    Raising the alarm and following emergency procedures.

  3. सुरक्षित निकासी

    Evacuation

    Routes, assembly points and helping others out.

  4. उपकरणों की जानकारी

    Equipment

    Familiarisation with the installed fire protection equipment.

  5. मॉक ड्रिल

    Mock drill

    Practice in realistic conditions, followed by a debrief.

On the Ground

प्रशिक्षण, ज़मीनी स्तर पर

Training in Action

विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम लोगों के साथ हमारे जागरूकता कार्यक्रमों और अभ्यासों की झलकियाँ।

  • LPG cylinder fire demonstrationएलपीजी सिलेंडर आग का प्रदर्शन

  • Awareness at a schoolविद्यालय में जागरूकता

  • Hands-on drillव्यावहारिक अभ्यास

  • Hose laying drillहोज़ बिछाने का अभ्यास

Awareness Sessions

पूरा सत्र देखें

Watch a Full Session

हमारे सत्रों की पूरी रिकॉर्डिंग: अग्निशामक यंत्र चलाना, फायर टेंडर के पास ब्रीफिंग, कक्षा में जानकारी और अग्निशमन उपकरणों की जानकारी।

आवाज़ के साथ देखें

  • Extinguisher handling

    अग्निशामक यंत्र का उपयोग

    How to check, carry and operate a portable extinguisher.

    1:19
  • Briefing beside the fire tender

    फायर टेंडर के पास ब्रीफिंग

    An outdoor briefing on emergency response and equipment.

    1:14
  • Classroom awareness session

    कक्षा में जागरूकता सत्र

    Theory first: how fires start, spread and are prevented.

    2:42
  • Equipment walkthrough

    उपकरणों की जानकारी

    Extinguishers and hydrant fittings explained one by one.

    3:55

Compliance Assistance

कानूनी अनुपालन (GOVERNMENT COMPLIANCE)

Government Compliance

किसी भी भवन का उपयोग प्रारम्भ करने से पूर्व अग्नि एवं जीवन सुरक्षा प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा से प्राप्त कराने की कार्यवाही कराने में यह कम्पनी मदद करेगी। जिससे उन्हें सरकार से सर्टिफिकेट प्राप्त होने में सहायता दिया जायेगा।

यह सेवा आधुनिक और प्राकृतिक-अनुकूल तकनीकों के जरिए किसी भी भवन या संस्थान / प्रतिष्ठान को आग के खतरों से पूरी तरह सुरक्षित रखने का काम करती है।

We help you understand requirements, organise documents, find gaps and navigate the approval process in Uttar Pradesh.

  1. भवन पर चर्चा

    Discuss the building

    Its use and intended occupancy.

  2. अभिलेखों की समीक्षा

    अभिलेखों की समीक्षा करें

    Relevant building information.

  3. आवश्यकताओं की पहचान

    Identify requirements

    For professional review.

  4. सुधार की जानकारी

    Explain corrections

    आवश्यक कार्रवाइयाँ और अभिलेख।

  5. प्रक्रिया में सहयोग

    Support the process

    Application or inspection, as agreed.

Approval, certification and final compliance decisions belong to the competent authorities. We do not guarantee approval or issue certificates on their behalf.अनुमोदन और प्रमाणपत्र का निर्णय सक्षम प्राधिकारी का है; हम उसकी गारंटी नहीं देते।

How We Work

कार्य की स्पष्ट चार-चरणीय प्रक्रिया

A Clear, Four-Step Process

  1. परामर्श

    Consultation

    We listen to how your building is used and what you need.

  2. आकलन और योजना

    Assessment and Planning

    We review the building, hazards and documents, and plan the work.

  3. अनुशंसित समाधान

    Recommended Solution

    We explain the options and recommend what suits your building.

  4. क्रियान्वयन, निरीक्षण या अनुवर्ती कार्य

    Implementation, Inspection, or Follow-up

    We carry out agreed work, inspect, and support what comes next.

More about our approach

Knowledge Center

अग्नि सुरक्षा की बुनियादी बातें जानें

Learn the Fundamentals of Fire Safety

View all articles

FAQ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Frequently Asked Questions

Requirements differ from building to building and must be assessed against the regulations that apply.

What services does Green Fire Engineering provide?

Fire protection system design and installation, fire safety audits and inspections, smoke exhaust and smoke management, fire safety planning, training and mock drills, fire extinguishers and hydrant systems, green fire protection, and assistance with fire safety compliance in Uttar Pradesh.

What is a fire safety audit?

A structured inspection of a building's fire hazards, protection arrangements and documents, resulting in recommendations. It is advice, not a certificate of compliance.

Which fire protection systems may be needed in a building?

Depending on occupancy, area, height and applicable rules: fire extinguishers, manual and automatic alarms, sprinklers, hose reels, downcomers, wet risers, yard hydrants, fire water tanks and pumps, public address systems and signage.

What is the purpose of a smoke exhaust system?

To detect smoke and remove it, with its heat and toxic gases, from enclosed spaces through fans and ducts, while supporting a supply of fresh air where designed. This helps keep escape routes usable.

What is the National Building Code Part 4?

Part 4 of the National Building Code of India deals with fire and life safety: scope, terminology, fire prevention, occupancy classification and life safety. Always check the edition and rules that apply to your building.

Why should fire safety be considered during building design?

Fire-safe layouts, structural protection and escape routes are far easier and cheaper to include at the design stage than to retrofit later.

What is covered in a fire safety training session?

Fire prevention awareness, emergency response, evacuation planning, familiarisation with installed equipment, staff responsibilities and mock drills.

Can the company help with fire-safety approval processes in Uttar Pradesh?

Yes, we can help you understand requirements, organise documents and follow the process as agreed. Approval and certification decisions belong to the competent authority, and we cannot guarantee outcomes.

How can a business request a consultation?

Use the form on our contact page or the contact details listed there. Tell us the building type, location and the service you are interested in.

Does every building require the same fire protection systems?

No. Requirements depend on the building's occupancy, size, height, design and the regulations that apply. Each building must be assessed individually.

Let's Make Your Building Safer

आइए, आपके भवन को सुरक्षित बनाएँ।

Discuss your fire protection, inspection, smoke management, training or compliance needs with our team.