Skip to main content
Green Fire Engineering and Safety Protection Services

लॉन्च

हरित अग्नि अभियांत्रिकी और सुरक्षा संरक्षण सेवाएँ

सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी व्यावसायिक सेवा कंपनी है जो पर्यावरण अनुकूल तरीकों से आग से सुरक्षा और बचाव की सेवाएं प्रदान करेगी!

  • Consultation
  • Fire Prevention
  • Installation
  • Fire and Rescue Training

भारत की राष्ट्रीय भवन निर्माण संहिता

Part 4: Fire and Life Safety

उपयोग के आधार पर भवनों का वर्गीकरण

  • Residential1.
  • Educational2.
  • Institutional3.
  • Assembly4.
  • Business5.
  • Mercantile6.
  • Industrial7.
  • Storage8.
  • Hazardous9.

नाम

नाम का अर्थ

  • हरित या पर्यावरण के अनुकूल

    आग बुझाने या सुरक्षा के लिए जो भी तकनीक या केमिकल उपयोग में लिया जायेगा, वे पर्यावरण और मानव जीवन / प्राणियों के जीवन को हानि नहीं पहुँचायेगा।

  • अग्नि अभियांत्रिकी

    विज्ञान की वह शाखा जो आग से सुरक्षित इमारतें / भवनों के निर्माण करते समय उसकी बनावट का अध्ययन करती है और सुरक्षित जीवन शैली विकसित करते हुए भवनों का निर्माण करने, अग्नि सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखती है!

  • सेफ्टी प्रोटेक्शन :- अग्नि सुरक्षा संरक्षण सेवाएं

    अग्नि आपदा जोखिम न्यूनीकरण करते हुए जान-माल की हिफ़ाज़त करने के लिए अग्नि जोखिम को न्यूनतम करने का समस्त तरीकों का उपयोग करते हुए मानव जीवन / प्राणियों के जीवन सहित सम्पत्ति को बचाने के लिए दी जाने वाली सुविधाओं को मुहैया करायेगी!

उपयोगिता

इस सेवा की उपयोगिता

आधुनिक उपभोक्तावादी समय में उद्योगों, कार्यालय, मार्केट, स्कूल / कॉलेज, हॉस्पिटल्स, होटल, आवासीय बहुमंजिला भवनों, पुस्तक शोरूम, शॉपिंग सेन्टर इत्यादि भवनों में अग्नि आपदा जोखिम अत्यधिक होने के कारण उनको आग से बचाव के लिए इस प्रकार की सेवाओं की उपयोगिता बहुत अधिक और महत्वपूर्ण हो गयी है!

पर्यावरण-अनुकूल आग पर प्रभावी नियंत्रण

पारम्परिक अग्नि सुरक्षा उपकरणों कई बार ऐसे रसायनों जैसे हैलोन-1211 गैस का उपयोग कर आग बुझाने से ओजोन परत को नुकसान पहुंचाता है। ग्रीन सेवाएं ऐसे विकल्पों का उपयोग करती हैं जो आग भी बुझाते हैं और प्रकृति को नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।

ढांचागत सुरक्षा

भवन का निर्माण करने से पूर्व प्रस्तावित भवन का मानचित्र अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैयार कराना अनिवार्य होना चाहिए और भवन निर्माण में ढांचागत सुरक्षा का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होता है। भवन निर्माण अग्नि दक्षता होना चाहिए। भवन निर्माण करते समय अग्नि दक्षता का उचित मानक के अनुरूप होना चाहिए। भवन के ढांचे के निर्माण में बीम, कॉलम, लिन्टर, मोटाई, फ्लोर, रूफ, छत का भार सहन करने वाली दीवारें, कमरों को विभाजित करते समय कॉरिडोर, दरवाजे, एक्सटर्नल स्टेयर केस, फायर एस्केप, ट्रैवलिंग डिस्टेंस एवं पलायन मार्गों का विशेष ध्यान देना जरूरी है और लोहा के ढांचे को हमेशा सीमेन्ट, बालू, गिट्टी जैसे तत्वों के उचित मानक के अनुरूप मिश्रण बनाकर ढकना और अग्निरोधक मैटेरियल का प्रयोग करना अनिवार्य है जिससे भवन ढांचागत सुरक्षित रहे!

फायर सेफ्टी सिस्टम का डिजाइन और इंस्टॉलेशन

आधुनिक बहुमंजिली इमारतों / लो-राइज भवनों में उसके उपयोग के अनुरूप चेतावनी पद्धति का प्राविधान है जैसे- मैनुअली ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम, आटोमेटिक स्मोक डिटेक्टर एवं फायर अलार्म सिस्टम, आटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने का काम करती है ताकि आग लगते ही तुरंत पता चल सके और अग्नि के फैलाव को रोकते हुए अग्निशमन कार्य किया जा सके!

  • मैनुअली ऑपरेटेड इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम
  • आटोमेटिक स्मोक डिटेक्टर एवं फायर अलार्म सिस्टम
  • आटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम

अग्नि सुरक्षा सिस्टम का डिजाइन और इंस्टॉलेशन

भारत की राष्ट्रीय भवन निर्माण संहिता 2016/2005 के अनुसार भवन के क्षेत्रफल, ऊंचाई और उपयोग को दृष्टिगत रखते हुए सन्दर्भित भवन में सुसंगत अग्नि सुरक्षा उपकरणों को भवन में स्थापित करेगी!

भारतीय मानक ब्यूरो के आई एस-2190 के अनुरूप पोर्टेबल विभिन्न टाईप का फायर एक्सटिंग्विशर (प्रारंभिक अग्निशामक उपकरण) पहुँच के अनुसार अग्नि संशय के आधार पर रखा जायेगा।

(1) फर्स्ट एड होज रील सिस्टम, (2) डाउन कमर सिस्टम, (3) वेट राइजर सिस्टम, (4) यार्ड हाइड्रेन्ट सिस्टम, (5) टेरेस टैंक और टेरेस पम्प मानक के अनुरूप एवं भूमिगत टैंक तथा भूमिगत टैंक पास फायर डीजल पम्प, इलेक्ट्रिक फायर पम्प एवं जॉकी पम्प के साथ धुआं के फैलाव को रोकने के लिए हरित साइनेज एवं पी.ए. सिस्टम के प्राविधानों को भवन में स्थापित करने का कार्य दक्ष इन्जीनियरों द्वारा किया जायेगा।

1234566
  1. 1फर्स्ट एड होज रील सिस्टम
  2. 2डाउन कमर सिस्टम
  3. 3वेट राइजर सिस्टम
  4. 4यार्ड हाइड्रेन्ट सिस्टम
  5. 5टेरेस टैंक और टेरेस पम्प
  6. 6भूमिगत टैंक · फायर डीजल पम्प · इलेक्ट्रिक फायर पम्प · जॉकी पम्प
  • उपकरणों की जानकारी

    अग्निशामक यंत्र और हाइड्रेन्ट फिटिंग्स की एक-एक करके जानकारी।

    3:55

धुआं प्रबंधन

स्मोक एग्जॉस्ट सिस्टम

इसका मुख्य काम धुआं के फैलाव को रोकते हुए भवनों, बन्द जगह से धुआं, जहरीली गैसों और गर्मी को बाहर निकालना होता है। आमतौर पर किसी बिल्डिंग में आग लगती है, तो आग से ज्यादा खतरनाक उसका धुआं होता है जिससे दम घुटने का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है। यह सिस्टम दम घुटने के खतरे से जीवन लीला समाप्त होने के खतरे को कम करता है और सुरक्षित जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

  1. 1

    धुएं की पहचान करना

    जैसे ही किसी बिल्डिंग में आग से धुआं होता है और फैलने लगता है, उसी समय भवन के स्मोक डिटेक्टर्स एक्टिव हो जाते हैं।

  2. 2

    सक्शन (खिंचाव)

    सिस्टम में लगे भारी एग्जॉस्ट पंखे, हवा और धुआं को तेजी से अपनी ओर खींचते हुए वहां से बाहर दूर निकाल देते हैं।

  3. 3

    बाहर फेंकना

    डक्ट्स / पाइप लाइन के जरिए उस जहरीले धुएं को इमारत से बाहर खुले आसमान में फेंक / छोड़ देता है।

  4. 4

    ताजी हवा की एन्ट्री

    धुआं / जहरीले धुआं को बाहर निकालने के साथ-साथ स्मोक एग्जॉस्ट सिस्टम बिल्डिंग में कार्यशील दशा में मौजूद है तो उसी से ताजी हवा आने का रास्ता भी बनाता है और धुआं में फंसे लोगों तक शुद्ध हवा / ऑक्सीजन पहुँचाने में सहायक होता है तथा उनके जीवन को सुरक्षित बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

जहरीली गैसें

इसको भवन में लगवाने का क्या-क्या फायदा मिलता है (टॉक्सिक गैसेस से बचाव)

आग लगने पर जलने वाली सामग्री से जहरीले धुआं में जहरीली गैस उत्पन्न होती है और भारी मात्रा में मौजूद रहती है जो जानलेवा होती है, जैसे:

  • कार्बन मोनो ऑक्साइड (CO)

    यह जीवन के लिए खतरनाक रंगहीन व गंधहीन गैस होती है। इसे इनहेल करने पर या शरीर में जाने पर ऑक्सीजन को समाप्त कर उसकी जगह ले लेती है जिससे दम घुटने से जीवन समाप्त हो जाती है।

  • हाइड्रोजन साइनाइड (HCN)

    जो प्लास्टिक, सिल्क, नायलॉन और वूलन (ऊन) जैसी सामग्री के जलने से बेहद जहरीली गैस उत्पन्न होती है या निकलती है। यह शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन का उपयोग करने से रोकती है तथा जीवन समाप्त कर देती है।

  • कार्बन डाईऑक्साइड (CO2)

    आग लगने पर यह बहुत बड़ी मात्रा में निकलती है। हालांकि यह सीधे तौर पर जहरीली नहीं है लेकिन हवा में इसकी मात्रा बढ़ने से ऑक्सीजन कम हो जाती है जिससे दम घुटने लगता है और अत्यधिक समय होने पर मृत्यु हो जाती है।

  • नाइट्रस गैसेस / नाइट्रोजन ऑक्साइड्स (NOx)

    आग से कोई केमिकल या खास तरह के सिन्थेटिक कपड़े जलते हैं तो यह गैस बनती है और यह फेफड़ों को गम्भीर नुकसान पहुँचाती है।

  • सल्फर डाईऑक्साइड (SO2)

    आग से रबर या कुछ खास प्रकार के प्लास्टिक के जलने से यह तीखी गन्ध वाली गैस निकलती है। इसके धुआं से आँखों, नाक, और गले में तेज जलन होती है।

  • एक्रोलिन और फॉर्मेल्डिहाइड

    आग से लकड़ी, कागज, और कपड़ों के जलने से उत्पन्न होने वाला धुआं इन रसायनों से युक्त धुआं होता है जो श्वसन तंत्र को गम्भीर रूप से प्रभावित करता है जिससे फेफड़ों को नुकसान पहुँचाता है।

धुआं निष्कर्षण

स्मोक एक्सट्रैक्शन / स्मोक मैनेजमेन्ट सिस्टम

यह एक ऐसा अग्नि सुरक्षा तंत्र है जिसे बड़ी इमारतों, बहुमंजिला भवनों, मॉल, मल्टीप्लेक्स, अस्पतालों, होटलों और बहुतली अण्डरग्राउंड पार्किंग में आग लगने के दौरान उत्पन्न होने वाले अत्यधिक टेम्परेचर से उत्पन्न जहरीले धुआं, गर्म हवा और गैसों को बाहर निकालने के लिए डिजाइन किया जाता है।

अग्नि सुरक्षा ऑडिट और निरीक्षण

भारत की राष्ट्रीय भवन निर्माण संहिता 2005 / 2016 के अग्नि एवं जीवन सुरक्षा मानकों के अन्तर्गत फैक्ट्री, अस्पतालों, होटलों, स्कूल / कालेज, कार्यालयों, बाजारों, मॉल, मल्टीप्लेक्स इत्यादि स्थानों का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण करना और वहां आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं, एनबीसी मानकों का पालन किया गया है अथवा भवन असुरक्षित है, को सुरक्षित कराने का कार्य करेगी।

अग्नि सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल

किसी भी संस्थान / प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों / कर्मचारियों को यह सिखाना कि क्या-क्या करने से आग नहीं लगेगी। यदि अचानक आग लग जाये तो खुद को और दूसरे को सुरक्षित बाहर निकालते हुए भवन में स्थापित अग्नि सुरक्षा उपकरणों को चलाकर आग से बचाव, आग बुझाना और जान-माल की हिफ़ाज़त करना मेरा महत्वपूर्ण कर्तव्य होगा।

  • अग्निशामक यंत्र का उपयोग

    पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र की जाँच, उसे ले जाने और चलाने का तरीका।

    1:19
  • कक्षा में जागरूकता सत्र

    पहले सिद्धांत: आग कैसे लगती है, फैलती है और कैसे रोकी जा सकती है।

    2:42

कार्यवाही

कानूनी कार्यवाही

  • किसी भी भवन का उपयोग प्रारम्भ करने से पूर्व अग्नि एवं जीवन सुरक्षा प्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा से प्राप्त कराने की कार्यवाही कराने में यह कम्पनी मदद करेगी। जिससे उन्हें सरकार से सर्टिफिकेट प्राप्त होने में सहायता दिया जायेगा।

  • यह सेवा आधुनिक और प्राकृतिक-अनुकूल तकनीकों के जरिए किसी भी भवन या संस्थान / प्रतिष्ठान को आग के खतरों से पूरी तरह सुरक्षित रखने का काम करती है।

सम्पर्क एवं परामर्श

आप हमारे ग्रीन फायर इंजीनियरिंग एंड सेफ्टी प्रोटेक्शन सर्विसेज के बारे में जानना चाहते हैं तो वेबसाइट ... पर जा के जान सकते हैं और अपने भवन, संस्थान, प्रतिष्ठान के लिए अग्नि सुरक्षा मानकों / नियमों की जानकारी प्राप्त करते हुए अग्नि सुरक्षा उपकरणों को स्थापित करने में सहयोग ले सकते हैं या परामर्श के लिए मुझे बताएं और सटीक जानकारी प्राप्त करें।

अग्नि सचेतक योजना

अग्नि सचेतक योजना

अग्नि सचेतक योजना के अन्तर्गत इन्दिरा गांधी नर्सिंग स्कूल ऑफ साईन्स मुन्शीगंज अमेठी के छात्राओ ने आग बुझाने और रेसक्यूर्स का प्रशिक्षण करते हुए,

अग्नि सचेतक योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवाऐ के उत्तर प्रदेश के हर अग्नि संशय के दृष्टिकोण से सम्वेदनशील भवन के लिए अग्नि सुरक्षा अधिकारी की कमी को पुरा करने के लिए अमेठी जनपद युवाओं प्रशिक्षण किया जा रहा हैं,

  • जागरूकता सत्र
  • जागरूकता सत्र
फायर स्टेशन पर बच्चों को जानकारी देते अग्निशमन अधिकारी
  • नर्सिंग छात्राओं का होज़ बिछाने का अभ्यास

    इन्दिरा गांधी नर्सिंग स्कूल ऑफ साईन्स, मुन्शीगंज, अमेठी की छात्राएँ फायर टेंडर के पास होज़ को रोल करने और बिछाने का अभ्यास करते हुए।

    0:41
  • फायर बाइक से पानी की धार का अभ्यास

    अग्निशमन अधिकारी के मार्गदर्शन में छात्राएँ बारी-बारी से नोजल सँभालते हुए।

    0:32
  • घायल को कंधे पर उठाकर बचाने का अभ्यास

    अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में प्रशिक्षु बचाव की तकनीक सीखते हुए: घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालने का तरीका।

    0:15
  • एलपीजी सिलेंडर सुरक्षा जागरूकता

    खुले मैदान में प्रशिक्षुओं के बीच एलपीजी सिलेंडर की जाँच और रिसाव से होने वाले खतरों की जानकारी।

    0:20

प्राप्त प्रशिक्षण

भारत के विभिन्न संस्थानों द्वारा प्राप्त किए गए प्रशिक्षण

वर्ष के अनुसार कोर्स22 कोर्स · 2000–2019
  • 12000
  • 32002
  • 22006
  • 12007
  • 12009
  • 22010
  • 32011
  • 42012
  • 12014
  • 22016
  • 22019

राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र।

  • 1- ध्वस्त संरचना खोज और बचाव प्रशिक्षण। वर्ष - 20002000
  • 2- केमिकल डिजास्टर रिस्पांस कोर्स। वर्ष-20022002
  • 4-डिजास्टर रिलीफ इंस्ट्रक्टर कोर्स। - वर्ष -20022002

राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय दोस्ती नगर उन्नाव द्वारा प्राप्त किए गए प्रशिक्षण

  • 1- ब्रिंदिग ऑपरेट्स कोर्स -वर्ष 20022002
  • 2-सर्च एंड रेस्क्यू कोर्स। वर्ष - 20062006
  • 3- अग्निशमन अधिकारी प्रोन्नति कोर्स। वर्ष - 20062006
  • 4- विभिन्न अधिनियम एवं नियमावली कोर्स। वर्ष -20092009

लोकनायक जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय अपराध शास्त्र एवं विधि विज्ञान संस्थान दिल्ली।

  • 1-कोर्स ऑन फॉरेंसिक एसपेक्टेस ऑफ़ फायर एंड अरसेन इन्वेस्टिगेशन कोर्स। वर्ष-20072007
  • 1- इम्पोर्टेन एंड डेंजरस सुरक्षा कोर्स। वर्ष -2010 (रिफाइनरी मथुरा)2010
  • 2- इंडोगल्फ फर्टिलाइजर्स औद्योगिक सुरक्षा कोर्स। वर्ष - 2010 (जगदीशपुर अमेठी)2010
  • 3- ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम ऑफ (एन जी ओ एस एंड सी बी ओ ऑन सी बी डी आर एम) कोर्स। वर्ष - 20112011
  • 4- ट्रेनर्स ऑन कॉम्प्रिहेंसिव स्कूल सेफ्टी इंस्टीट्यूट इन कानपुर डिजास्टर। वर्ष - 20112011
  • 5-इफेक्टिव डिजास्टर प्रिपडनेस एंड रिस्पांस कोर्स।वर्ष -20112011
  • 6-पोस्ट डिजास्टर डैमेज एंड नीड एसेसमेंट कोर्स। वर्ष -20122012
  • 7-मिनिस्ट्रीमिन डिजास्टर रिस्क रिडक्शन इन डेवलपमेंट कोर्स। वर्ष-20122012

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन कानपुर मंडल

  • 1-फर्स्ट एड इन डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स। वर्ष- 20122012
  • 2- फॉर्मूलेशन का जिला डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान कोर्स। वर्ष-20122012
  • 3-भवन रखरखाव और मरम्मत भवन निर्माण व अनुरक्षण कोर्स। वर्ष-20142014

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन संस्थान लखनऊ

  • 1-मैनेजमेंट ऑफ केमिकल इंडस्ट्रियल डिजास्टर। वर्ष-20162016
  • 2-मैनेजमेंट का फायर डिजास्टर। वर्ष- 20162016
  • 3-बोरवेल रेस्क्यू कोर्स वर्ष- 20192019

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी नागपुर महराष्ट्र

  • 1- औद्योगिक आपदा प्रबंधन। वर्ष-20192019

सेवा अभिमत

श्री शिवदरस प्रसाद के संबंध में सेवा अभिमत

श्री प्रसाद द्वारा उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा में रहते हुए एक बहुत ही सख्त, ईमानदार, कर्मठ एवं बहादुर अधिकारी की छवि प्रस्तुत की गई है। उन्होंने एक संघर्षशील बालक से अनुशासित अधिकारी बनने तक के सफर में मजबूत नेतृत्व क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में भी बेहतरीन योगदान दिया है।

श्री प्रसाद द्वारा आपातकालीन स्थिति में विषम से विषम परिस्थितियों में धैर्य, संयम व विवेकशीलता का परिचय देते हुए, अपने कर्तव्यों के प्रति सतत संवेदनशील रहकर कर्तव्य निर्वहन किया गया है। अपने व्यवहार व आचरण में मानवीय मूल्यों को समाहित करते हुए शत-प्रतिशत समर्पण की उत्कृष्ट भावना से विभिन्न परिस्थितियों में संघर्ष की विराट वाहिनियों से जूझते हुए निरंतर कार्य करते रहना ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा है।

उनकी कार्य करने की शैली में टीम भावना सदैव रही हैं, वह हर बड़ी दुर्घटना पर कार्य करने से पूर्व अपनी टीम को ब्रीफिंग करना नहीं भूलते थे, वे सभी पर पूर्ण विश्वास रखते थे, वह बार-बार कहा करते थे कि, मैं पूर्णता आश्वस्त हूं कि हम सभी अपने कर्तव्य के प्रति पूर्ण निष्ठा व लगन से, समर्पित होकर विनम्रता और दृढ़ता को "मनसा ,वाचा ,कर्मणा," व्यवहार में क्रियान्वित करते हुए आग, व धुआं में फंसे हुए, अत्यधिक तापमान में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए लोगों के जीवन को सुरक्षित बचाने के लिए अदम्य साहस, कठिन परिश्रम एवं तकनीकी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपने प्राणों को जोखिम में डालकर आग एवं धुएँ से संघर्ष किया। अत्यधिक तापमान एवं धुएँ को कम करने के लिए मल्टी-पर्पज़ ब्रांच की सहायता से पानी का फव्वारा मारकर तापमान नियंत्रित किया तथा लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की।

मुझे यह विश्वास है कि हमारे सम्मिलित / संयुक्त प्रयासों से हम किसी के पिता, किसी के बेटा, किसी के भाई, किसी की माँ एवं किसी की बहन के जीवन को काल के मुँह से निकालने में सफल होंगे - आप लोग अपनी पूरी क्षमता से इस चुनौतीपूर्ण दुर्घटना के दौरान कार्य करेंगे।

इसी नेतृत्व क्षमता ने एक बेहतरीन फायर, फाइटर व रेस्क्यूवर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

संख्याओं में

बचाव और वृक्षारोपण का लेखा-जोखा

  • 2490

    लोगों को सुरक्षित जीवित बाहर निकाला

  • 3500

    लगभग प्राणियों का जीवन बचाया

  • 9000

    लगभग पेड़ लगाए और उनकी देखभाल की

परिणाम स्वरूप आग, गैस रिसाव, सीवर सफाई, रेल दुर्घटना, सड़क दुर्घटना, बोरवेल में गिरने से, बाढ़, अतिवृष्टि, कोहरा, शीतलहरी इत्यादि प्राकृतिक व मानव जनित दुर्घटनाओं में से लोगों में से 2490 लोगों को सुरक्षित जीवित बाहर निकालने में कामयाबी उनकी टीम द्वारा प्राप्त की गई।

इसी प्रकार सीवर लाइन, नाला, तालाब, कुँआ, आवारा पशुओं के में फंसे, गाय, सांड, भैंस, कुत्ता, बकरी, बंदर, बिल्ली सहित अनेक प्रकार के जानवरों को लगभग 3500 प्राणियों का जीवन बचाने में सफलता प्राप्त की ।

पर्यावरण सुधार में महत्वपूर्ण योगदान भी दिया है।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बचपन से ही कार्यरत रहे हैं जिसमें पेड़ लगाना सर्वोपरि रहा है। श्री प्रसाद ने अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण का कार्य किया है जो विभिन्न प्रान्तों में है — गाजीपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, अमेठी एवं सुल्तानपुर में लगभग 9000 पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करते हुए पानी की समुचित व्यवस्था करना जिससे पौधा वृक्ष में तब्दील हो सके।

सम्मान

सम्मान

वर्दी पर पदक धारण किए हुए श्री शिवदरस प्रसाद

महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार द्वारा।

  1. 1

    वीरता के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक(PRESIDENT FIRE SERVICE MEDAL FOR GALLANTRY)

  2. 2

    वीरता के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक(PRESIDENT FIRE SERVICE MEDAL FOR GALLANTRY)

  3. 3

    वीरता अग्निशमन सेवा पदक(FIRE SERVICE MEDAL FOR GALLANTRY)

  4. 4

    जीवन रक्षा पदक

  5. 5

    राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा।

  1. 1

    उत्कृष्ट सेवा पदक

  2. 2

    अति उत्कृष्ट सेवा पदक

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

  1. 1

    मुख्यमंत्री का वीरता पद

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा

  1. 1

    पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा सिल्वर चिन्ह

  2. 2

    पुलिस महानिदेशक प्रशंसा गोल्ड चिन्ह

  3. 3

    पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा सिल्वर चिन्ह

  1. 1

    शौर्य सम्मान

  2. 2

    शौर्य सम्मान

  3. 3

    शौर्य सम्मान

  1. 9

    कुम्भ मेला 2019 प्रयागराज में उत्कृष्ट सेवा दे कर अग्नि सुरक्षा में विशिष्ट योगदान दिया। जिसके लिए माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा कुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया गया।

  2. 10

    महाकुम्भ मेला प्रयागराज 2025 माननीय योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा महाकुम्भ सेवा मेडल प्रदान किया गया है

राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक ग्रहण करते हुए श्री शिवदरस प्रसाद
वीरता के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक(PRESIDENT FIRE SERVICE MEDAL FOR GALLANTRY)
राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक ग्रहण करते हुए श्री शिवदरस प्रसाद
वीरता के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक(PRESIDENT FIRE SERVICE MEDAL FOR GALLANTRY)
शौर्य सम्मान ग्रहण करते हुए श्री शिवदरस प्रसाद
वीरता अग्निशमन सेवा पदक(FIRE SERVICE MEDAL FOR GALLANTRY)

हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान

हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान समारोह में वर्दी में श्री शिवदरस प्रसाद स्मृति चिह्न ग्रहण करते हुए
हिन्दुस्तान शौर्य सम्मान समारोह में वर्दी में श्री शिवदरस प्रसाद सम्मान-पत्र ग्रहण करते हुए
वर्दी में श्री शिवदरस प्रसाद सम्मान-पत्र ग्रहण करते हुए
  • सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
  • सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
  • सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
  • सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
  • सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम
  • सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम

श्री शिवदरस प्रसाद: सेवा और सम्मान की झलक

फेसबुक पर देखें

समय कम होने की वजह से अन्य वीडियो अपलोड नहीं की जा सकतीं।

आइए, आपके भवन को सुरक्षित बनाएँ।